RJIT में Virtual Labs Lab का उद्घाटन, IIT दिल्ली के सहयोग से ग्वालियर क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

IIT Delhi–BSF Academy–RJIT त्रिपक्षीय MoU के तहत RJIT बना Virtual Labs का Nodal Centre
 ग्वालियर  | IIT दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी के RJIT दौरे तथा IIT Delhi–BSF Academy–RJIT के बीच हुए त्रिपक्षीय MoU के माध्यम से RJIT में शैक्षणिक, अनुसंधान एवं नवाचार गतिविधियों को नई दिशा मिली है। इसी सहयोग के तहत IIT Delhi–RJIT Innovation Club की स्थापना की गई और अब Virtual Labs के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ने की पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है।
Virtual Labs, IIT Delhi एवं RJIT के बीच सहयोग के तहत RJIT को ग्वालियर क्षेत्र के लिए Virtual Labs का Nodal Centre विकसित किया गया है। Virtual Labs, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को ऑनलाइन एवं सिमुलेशन आधारित प्रयोगों के माध्यम से व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। RJIT के Nodal Centre बनने से ग्वालियर क्षेत्र के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
RJIT में आयोजित कार्यक्रम में Virtual Labs, IIT Delhi के Senior Executive Trainer श्री उबैद मुश्ताक नजर ने Virtual Labs की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं शैक्षणिक प्रयोगों की जानकारी दी। कार्यशाला में 100 से अधिक विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यम से प्रयोग करने तथा प्रयोगात्मक अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझने के तरीकों से अवगत कराया गया।
डॉ. प्रशांत कुमार जैन, प्राचार्य, RJIT ने कहा कि Virtual Labs विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उनके प्रायोगिक ज्ञान और तकनीकी दक्षता को मजबूत करने में उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की।
 राघवेन्द्र सिंह, कमांडेंट, STC एवं OSD-RJIT ने कहा कि Virtual Labs विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से प्रयोगात्मक ज्ञान प्राप्त करने और अपनी तकनीकी दक्षता विकसित करने का प्रभावी मंच प्रदान करेगा।
श्री आनंद प्रताप सिंह, आईपीएस, एडीजी/डायरेक्टर, BSF Academy Gwalior एवं वाइस चेयरमैन, RJIT का संदेश भी कार्यक्रम में साझा किया गया। अपने संदेश में उन्होंने IIT दिल्ली के साथ शैक्षणिक सहयोग को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास आधुनिक तकनीकों एवं गुणवत्तापूर्ण प्रयोगात्मक शिक्षा तक पहुंच को व्यापक बनाने में सहायक होंगे।
Virtual Labs के Nodal Centre Coordinator डॉ. रत्नेश कुमार दुबे एवं Nodal Coordinator डॉ. जगदीश माखीजानी ने IIT दिल्ली के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि RJIT के Nodal Centre के रूप में विकसित होने से ग्वालियर क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को प्रयोगात्मक अधिगम के लिए एक उपयोगी डिजिटल मंच उपलब्ध होगा।

posted by Admin
43

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->