ग्वालियर। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला पंचायत के निर्देश पर शासकीय उत्कृष्ट उमावि मुरार एवं शासकीय उमावि क्रमांक-2 के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य रेनू बेदी रहीं, अध्यक्षता प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग ने की।
कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को करियर, स्वरोजगार, व्यावसायिक कोर्स और तनाव प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया गया। यूनिसेफ की वेबीनार श्रृंखला का प्रदर्शन भी किया गया। वक्ता मुकेश जाटव ने तनाव प्रबंधन और के.के. शर्मा ने एग्रीकल्चर में करियर पर चर्चा की। काउंसलर डॉ. दीप्ति गौड़ ने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और संवाद कौशल जरूरी है। प्रबुद्ध गर्ग ने छात्रों को सकारात्मक रहने, निरंतर सीखने और लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। इस अवसर पर अजय उपाध्याय, रुचि सेंगर, कीर्ति गौड़ सहित शिक्षक व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।