स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ समाज की आधारशिला : DJJS Aarogya




ग्वालियर, ।दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) की ग्वालियर शाखा द्वारा संस्थान के स्वास्थ्य जागरूकता प्रकल्प DJJS Aarogya के अंतर्गत विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा विभिन्न रोगों से बचाव के लिए जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान MBBS की छात्राओं नेहा कैलासिया एवं मोहिनी कैलासिया ने स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य के माध्यम से स्वस्थ आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने, स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान करने तथा उचित देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नियमित रूप से स्वास्थ्य का ध्यान रखना एक बेहतर एवं स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस अवसर पर साध्वी मदालसा भारती जी एवं साध्वी आकांक्षा भारती जी के मार्गदर्शन में विभिन्न जागरूकता एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया तथा उन्हें सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश ग्रहण किया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी भी है। स्वस्थ जीवनशैली, सही जानकारी और समय पर उचित देखभाल को अपनाकर समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित किया जा सकता है।

DJJS Aarogya के माध्यम से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान निरंतर जनसामान्य में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने तथा जनकल्याण की भावना से विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रहा है। यह पहल स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में संस्थान के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। अधिक जानकारी के लिए Instagram पर जुड़ें:
#DJJSAarogya | #DJJSWorld

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->