दाता बंदी छोड़ दिवस के पावन उपलक्ष्य में सिख फोरम ग्वालियर द्वारा 7 दिवसीय विशाल लंगर सेवा का भव्य शुभारंभ


ग्वालियर। दाता बंदी छोड़ दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर सिख फोरम ग्वालियर द्वारा दाता बंदी छोड़ द्वार, पुरानी छावनी, ग्वालियर में सात दिवसीय विशाल लंगर सेवा का श्रद्धा, सेवा और समर्पण के भाव के साथ भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे पूर्ण मर्यादित रीति-रिवाज एवं अरदास के साथ हुआ। अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर संगत एवं आमजन के लिए प्रारंभ किया गया।
लंगर सेवा के प्रथम दिन शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, सिख फोरम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा बड़ी संख्या में संगत ने सहभागिता की। सेवा, समानता और मानवता के संदेश को समर्पित इस पावन अवसर पर लगभग 3,000 से 4,000 श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
सिख फोरम के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सात दिवसीय विशाल लंगर सेवा आगामी 10 तारीख तक निरंतर जारी रहेगी। प्रतिदिन लंगर का समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा।
सिख परंपरा में लंगर केवल भोजन की सेवा नहीं, बल्कि समानता, भाईचारे, मानवता और निःस्वार्थ सेवा का संदेश है। इसी भावना के साथ सिख फोरम ग्वालियर द्वारा इस सेवा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों का स्वागत है।
सिख फोरम ग्वालियर ने शहर की समस्त संगत, श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में दाता बंदी छोड़ द्वार, पुरानी छावनी, ग्वालियर पहुंचकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें, लंगर प्रसाद ग्रहण करें तथा इस पावन सेवा में सहभागी बनकर मानवता की सेवा के इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाएं।
स्थान: दाता बंदी छोड़ द्वार, पुरानी छावनी, ग्वालियर
समय: प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
अवधि: आगामी 10 तारीख तक
भवदीय
सिख फोरम, ग्वालियर
H. S. Kochar
📞 9993586696

posted by Admin
40

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->