बजरंग भक्त मंडल ने की 950 किलो हरे चारे की सेवा, वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों को समर्पित अपने निरंतर सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार को दो महत्वपूर्ण सेवा कार्य किए गए। मंडल द्वारा जनकताल स्थित गौशाला में गोवंश के लिए 950 किलो हरे चारे की सेवा की गई, वहीं दूसरी ओर वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के लिए भोजन सेवा का आयोजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
बजरंग भक्त मंडल पिछले 7 वर्षों से निरंतर गौसेवा के कार्य में जुटा हुआ है। इसी सेवा श्रृंखला के अंतर्गत  मंडल के सदस्यों एवं सहयोगियों के सहयोग से जनकताल गौशाला में बड़ी मात्रा में हरे चारे की व्यवस्था की गई। मंडल के सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गोवंश को हरा चारा अर्पित किया और गौसेवा के माध्यम से सेवा एवं करुणा का संदेश दिया। मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है। गोवंश के संरक्षण एवं सेवा के लिए समाज के अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए। गौसेवा के साथ-साथ मंडल के सदस्य नरेंद्र मंगल द्वारा समाज के वरिष्ठ एवं जरूरतमंद बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त करते हुए वृद्ध आश्रम में भोजन सेवा भी आयोजित की गई। मंडल के सदस्यों ने वृद्धजनों को भोजन कराया तथा उनके साथ समय बिताकर उनका कुशलक्षेम जाना।इस अवसर पर मंडल के सचिव राकेश मंगल ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद समाज एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। सेवा में अमन गर्ग, हरीश अग्रवाल, राम  किशोर मंगल, भानु राजपूत, कमलेश मंगल, गोपाल सोनी, दीपक सिंघल, राजेश चौबे, कार्तिक बरोलिया, हिमांशु बघेल, हिमांशु शर्मा, कमल सिंह गर्ग, नरेंद्र मंगल, रितेश मंगल आदि सदस्य उपस्थित थे।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->