इंडिया गठबंधन आठ को अचलेश्वर मंदिर से फूलबाग तक संयुक्त रैली , सीईसी ज्ञानेश का पुतला जलाया जाएगा


ग्वालियर। अखिल भारतीय कांगेस कमेटी के निर्देश पर इंडिया गठबंधन लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ को लेकर आठ अक्टूबर को संयुक्त रैली अचलेश्वर मंदिर महादेव से शुरू होकर महात्मा गांधी की प्रतिमा फूलबाग तक जाएगी जहां पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। 

उक्त जानकारी आज इंडिया ब्लाक की संयुक्त बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस सुरेन्द्र सिंह यादव, विधायक द्वय डा सतीश सिंह सिकरवार , साहब सिंह गुर्जर ने  दी। उन्होंने बताया कि आज देश में मतदाता के अधिकार, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निर्वाचन संस्थाओं की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च होती है और जनता की सबसे बड़ी ताकत उसका वोट है। इसलिए प्रत्येक पात्र मतदाता के वोट की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल आवश्यकता है।
संविधान का अनुच्छेद 326 लोकसभा और विधानसभा के चुनावों को वयस्क मताधिकार के आधार पर सुनिश्चित करता है। ऐसे में मतदाता सूची से जुड़े किसी भी सवाल, पात्र मतदाताओं के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से संबंधित विषयों का समाधान पूरी पारदर्शिता और संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप होना चाहिए।
इंडिया गठबंधन का स्पष्ट मत है कि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठने वाले सवालों का जवाब तथ्यों के साथ जनता के सामने आना चाहिए, ताकि देश के नागरिकों का लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास मजबूत बना रहे।
हमारी मांग है कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक सवाल की पारदर्शी जांच हो, पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रहें तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता कायम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, उनके विरुद्ध मुकदमा चलाने एवं गिरफ्तारी की मांग भी इसी अभियान का हिस्सा है।
इंडिया गठबंधन इस पूरे अभियान को एकजुट होकर और चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएगा। इसके लिए गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के बीच निरंतर समन्वय, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक तैयारी तथा जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही लोकतंत्र और मतदाता के अधिकार से जुड़े मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।इसी को लेकर आठ अक्टूबर को इंडिया गठबंधन के सभी दल के कार्यकर्ता पदाधिकारी आठ अक्टूबर को अचलेश्वर मंदिर पर एकत्र होकर मार्च निकालेंगे और फूलबाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक जायेंगे जहां पहुंचकर जहां महात्मा गांधी को नमन करेंगे वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी करेंगे। 
पत्रकार वार्ता में प्रदेश महासचिव कांग्रेस सुनील शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे ,ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे, भाकपा के कौशल शर्मा, समाजवादी पार्टी के रामवीर सिंह गुर्जर, भाकपा माले के विनोद रावत, माकपा के एनके जायसवाल, आम आदमी पार्टी की ज्योति, दशरथ सिंह ,इब्राहीम पठान, राजेन्द्र सिंह नाती विनोद कराना सपा के आदि मौजैद थे। 


posted by Admin
156

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->