ग्वालियर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र मोतीझील पर कार्यक्रम आंगन मिलन समारोह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण, कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती बबीता सेन रही इस अवसर पर रघुवीर राय, परसराम गुर्जर मुकुट सिंह चौहान राजेश शर्मा ,जीतू राजपूत , दीपक चौहान, राजीव गुप्ता उपस्थित रहे| अपने संबोधन में सुधीर गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के अगुवाई में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को आहार उनका टीकाकरण एवं पूरे क्षेत्र में हर बच्चा विद्यालय जाए| इसके तहत आंगनबाड़ी समारोह हुआ जिसमें बच्चों के पारिवारिक सदस्य उपस्थित हुए और आंगनबाड़ी मातृ शक्ति का सम्मान किया गया | इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया| इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक गण मौजूद रहे|