वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर स्वच्छता अभियान में रेलकर्मियों ने लिया स्वच्छ रेल का संकल्प

स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का संदेश देते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य रेल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ रेलकर्मियों और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (वर्क्स) राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित अभियान में मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार की उपस्थिति में स्टेशन परिसर की सफाई, ट्रैक से कचरा हटाने के लिए रैग पिकिंग तथा गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण जैसी गतिविधियां की गईं। रेलकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छता को अपनी नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने में रेलकर्मियों के साथ यात्रियों और आमजन की सहभागिता भी बेहद महत्वपूर्ण है। सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और बेहतर रेल परिवेश का निर्माण किया जा सकता है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक रेलकर्मी, यात्री और आमजन की सामूहिक जिम्मेदारी है। “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” जैसे अभियान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करते हैं। झांसी मंडल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा 2026” के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों और रेलवे परिसरों में निरंतर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में झांसी मंडल के अन्य स्टेशनों और डिपो पर भी “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। विभिन्न स्टेशनों पर स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई, ट्रैक से कचरा हटाने, रैग पिकिंग तथा गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। रेलकर्मियों एवं संबंधित कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छ रेल परिसर बनाए रखने का संकल्प लिया। झांसी मंडल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों एवं रेलवे परिसरों में लगातार स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, कचरा पृथक्करण तथा जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन अभियानों का उद्देश्य स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक व्यवहार और सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना है। स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेल और स्वच्छ परिवेश के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों एवं आमजन से भी स्वच्छता बनाए रखने और रेलवे परिसर में कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ल, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, मुख्य परियोजना प्रबंधक (निर्माण)  संतोष गुप्ता,वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया,  वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अतुल यादव, वरिष्ठ डीईएनएचएम आनंद गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक फ्रेट नीरज भटनागर समेत सभी ब्रांच अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

posted by Admin
26

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->