लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन ने लगाया निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, एवं विशाल स्वास्थ्य शिविर
*शिविर में 200 लोगों ने लिया विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ*
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन द्वारा दिनांक 30 सितंबर को तिवारी नर्सिंग होम, सिंधी की छावनी में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण, बोन डेंसिटी जांच, हीमोग्लोबिन जांच एवं डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 200 लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में आने वाले सभी लाभार्थियों के लिए बैठने एवं अन्य समुचित सुविधाओं की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।
इस अवसर पर क्लब मेंटोर लायन राका पाठक एवं रीजन चेयरपर्सन (RC) लायन नीरज जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिविर में क्लब अध्यक्ष लायन नीतु अग्रवाल, सचिव लायन लता उपाध्याय, कोषाध्यक्ष लायन स्वाति अग्रवाल, संयुक्त सचिव लायन ज्योति बंसल, संयुक्त कोषाध्यक्ष लायन दीपिका मित्तल सहित क्लब पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
शिविर के सफल आयोजन में लायन शारदा गोयल, निधि अग्रवाल, गायत्री गर्ग, साधना गुप्ता, कामिनी गोयल, पूनम अग्रवाल, विनीता खंडेलवाल, ज्योति गोयल, मोहिनी अग्रवाल, विशाखा अग्रवाल, बबीता अग्रवाल एवं सावित्री अग्रवाल सहित क्लब की अनेक सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ भी लिया।
इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य आदरणीय डॉ. लायन अनुराधा शर्मा जी का जन्मोत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
शिविर में नेत्र परीक्षण के उपरांत चयनित लाभार्थियों को शीघ्र ही निःशुल्क चश्मों का वितरण किया जाएगा। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सेवा एवं जनकल्याण के ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।