ग्वालियर। ग्वालियर संभाग के साइंस व मैथ्स ओलम्पियाड के विजेता 50 विद्यार्थी छह दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर गुजरात से वापस लौटे हैं। दल में 15 शिक्षक और संभागीय नोडल अधिकारी आफाक हुसैन भी शामिल हैं। नोडल अधिकारी श्री हुसेन सर ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य विजेता छात्रों को देश के प्रमुख वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक स्थलों का अवलोकन कराकर व्यावहारिक ज्ञान देना है। शिक्षा विभाग द्वारा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल की गई ।
यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 26 सितंबर प्रतिभागियों का भोपाल में आगमन हुआ था। जबकि 27 सितंबर को भोपाल से प्रातः ट्रेन द्वारा अहमदाबाद के लिए गए हुए थे। 28 सितंबर को अहमदाबाद साइंस सिटी का भ्रमण किया। तथा शाम को रिवर फ्रंट का भ्रमण किया। चौथे दिन अदलज स्टेपवेल, अनुमति पर आईआईएम एवं इसरो, साबरमती आश्रम, गांधीनगर में दांडी कुटीर एवं अक्षरधाम मंदिर का भ्रमण किया। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया भ्रमण एवं रात्रि साउंड एंड लाइट शो में भी बच्चे सम्मिलित हुए। 1 अक्टूबर को भोपाल आगमन के साथ टूर समाप्त हुआ।