उड़ीसा से आए दल ने देखीं ग्वालियर विकास की परियोजनायें

ग्वालियर ।  सेवा-संकल्प अभियान के तहत उड़ीसा से आए 28 सदस्यीय सोशल मीडिया प्रभावक (इन्फ्लुयेंसर) दल ने गुरुवार को ग्वालियर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही ग्वालियर के पुरातात्विक महत्व एवं ऐतिहासिक स्थलों का भी अवलोकन किया। 
उड़ीसा से आए दल ने ग्वालियर के जौरासी के समीप निर्मित किए जा रहे अम्बेडकर धाम का अवलोकन किया। अम्बेडकर धाम का निर्माण लोक निर्माण विभाग की पीआईयू सेल द्वारा किया जा रहा है। अम्बेडकर धाम में लाइब्रेरी, गैलरी एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध होने के साथ-साथ बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन के विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी प्राप्त होगी। दल द्वारा ग्वालियर में ही पर्यटन विभाग के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से निर्मित किया गया है। अटल स्मारक निर्माण का भी दल ने अवलोकन किया। अटलजी के जीवन दर्शन पर आधारित यह भव्य स्मारक शीघ्र ही पूर्ण होगा।  उड़ीसा से आए दल ने ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल का भी अवलोकन किया। ग्वालियर का विमानतल बहुत ही आधुनिक और कम समय में निर्मित किया गया एयरपोर्ट है। दल द्वारा इसके पश्चात स्मार्ट सिटी के माध्यम से ग्वालियर में निर्मित किए गए अंतर्राज्यीय बस स्टेण्ड का भी अवलोकन किया। दिव्यांगजनों के लिये ग्वालियर में निर्मित स्टेडियम का भी दल के सदस्यों ने अवलोकन किया और स्टेडियम में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिये उपलब्ध कराई गई खेल की आधुनिक सुविधाओं को भी देखा। 
उड़ीसा से आए दल द्वारा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धा-सुमन भी अर्पित किए गए। इसके साथ ही ग्वालियर के ऐतिहासिक किले का भी दल के सदस्यों ने अवलोकन किया। अटल स्मारक निर्माण का अवलोकन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौनिया ने भी दल के सदस्यों से भेंट की और ग्वालियर विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। 

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->