स्वास्थ्य शिविर में 93 मरीजों का हुआ परीक्षण
ग्वालियर । नगर निगम के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत समर्पण चैरिटेबल आई हॉस्पिटल द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 8 स्थित वार्ड 18 दीनदयाल नगर में स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सफाई मित्रों की आंखों की जांच के साथ-साथ बीपी एवं शुगर की जांच भी की गई। शिविर में 93 से अधिक कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जांच के दौरान मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं वाले मरीजों को आवश्यक उपचार एवं आगे की चिकित्सा के लिए मार्गदर्शन दिया गया।शिविर में क्षेत्रीय पार्षद 18 श्रीमती रेखा त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। मरीजों का परीक्षण डॉ नेहा, डॉ संदीप, डॉ विजयालक्ष्मी ने किया।