विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने जरूरतमंद को सौंपा हाथ ठेला, स्वरोजगार को दिया बढ़ावा


वार्ड 28 के हरनामपुर बजरिया निवासी बंटी जाटव को मिला सहारा, बोले विधायक - आत्मनिर्भर बनाना ही लक्ष्य

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा से विधायक डॉ. सतीश सिकरवार द्वारा आज जनसेवा की एक अनूठी पहल की गई। ललितपुर कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय से वार्ड 28 के अंतर्गत हरनामपुर बजरिया, थाटीपुर निवासी बंटी जाटव को हाथ ठेला प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ सहायता देना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करना है। एक हाथ ठेला किसी परिवार के लिए रोजगार का साधन बन सकता है और वह सम्मान के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल मंत्र ही जनसेवा है और क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाना ही उनकी प्राथमिकता है। इस पहल के लिए लाभार्थी बंटी जाटव एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया।

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->