आशीष उषा अग्रवाल इसीलिये सबके अपने हैं......
ग्वालियर। भाजपा में हाल ही में दो प्रमोशन पाकर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बने आशीष उषा अग्रवाल वास्तव में एक सरल, योग्य व मिलनसार व्यक्तित्व है, योग्यता उनकी सरल वाणी और व्यवहार कुशलता में कोई सानी नहीं है, इसी कारण मात्र डेढ माह में ही भाजपा के मीडिया विभाग के सर्वोच्च पद पर जा पहुंचे आशीष उषा अग्रवाल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित सभी दिग्गज नेताओं के चहेते बन गये है। उन्होंने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में काम काज भी बेहद कुशलता से संम्हाल लिया है और दिल्ली में मीडिया से भी भाजपा के संबंध और बेहतर कराने के प्रयास किये है।
अब उनकी सादगी देखिये कि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद वह पहली बार ग्वालियर आ रहे है, तो उन्होंने लोगों से विनम्र अपील कर डाली है कि वह उनके औपचारिक स्वागत कार्यक्रम , होर्डिंग या बैनर की व्यवस्था न करें। आपका स्नेह , विश्वास और आशीर्वाद ही मेरे लिये सबसे बडा सम्मान है।
वह हर बार की तरह 27 सितम्बर को अपने ग्वालियर कार्यालय में कार्यकर्ताओं , शुभचिंतकों और आत्मीयजनों से भेंट के लिये उपलब्ध रहेंगे।
आशीष उषा अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा गतिविधियों में भाग लेने की अपील की है।