आरजेआईटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस


विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए किया प्रेरित

ग्वालियर |  राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस के अवसर पर रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RJIT), BSF Academy Gwalior में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, अनुशासन, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में NSS जिला समन्वयक डॉ. मनोज अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं डॉ. उमा शंकर शर्मा, NSS समन्वयक एवं Dean Students Welfare, RJIT तथा डॉ. चेतन पाठक, Dean Academics, RJIT ने उपस्थित होकर NSS स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में NSS की विभिन्न गतिविधियों, सामाजिक सेवा के महत्व तथा समाज के प्रति विद्यार्थियों की भूमिका पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर डॉ. प्रशांत कुमार जैन, प्राचार्य , RJIT ने कहा कि NSS विद्यार्थियों को केवल सामाजिक सेवा से जोड़ने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह उनमें जिम्मेदारी, नेतृत्व, अनुशासन और समाज के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से सेवा भावना को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

श्री राघवेन्द्र सिंह, कमांडेंट, STC एवं OSD-RJIT ने NSS स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सामाजिक चेतना का सकारात्मक दिशा में उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान NSS स्वयंसेवकों ने सेवा, सहयोग एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में राज वर्धन सिंह सिकरवार, अंशुल शर्मा, अनुज शर्मा, शिवम शर्मा एवं आशुतोष सिंह कुशवाह सहित NSS स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही। स्वयंसेवकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं एवं समन्वय से जुड़े विभिन्न दायित्वों को जिम्मेदारीपूर्वक निभाया।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। NSS दिवस का आयोजन विद्यार्थियों में “सेवा से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण” की भावना को मजबूत करने वाला रहा।

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->