लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन इंटरनेशनल ने रक्षाबंधन उत्सव आयोजित किया



लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन इंटरनेशनल द्वारा आज ट्रैफिक थाना चंद्रावती नाका, ग्वालियर में रक्षाबंधन उत्सव बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की सदस्याओं ने उपस्थित सभी पुलिस भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि एवं सुरक्षित जीवन की मंगलकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सोनम जी, थाना प्रभारी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी  अजीत सिंह चौहान , टी.आई.  धनंजय शर्मा  एवं  जितेन्द्र शर्मा  उपस्थित रहे।


क्लब की अध्यक्ष लायन नीतू अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही श्रीफल एवं स्मृति-उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक लायन कामिनी गोयल एवं लायन पूजा अग्रवाल रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर लायन पूनम अग्रवाल, लायन समता जैन, लायन शारदा जैन सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने रक्षाबंधन पर्व के माध्यम से पुलिस विभाग के प्रति अपना सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

उपस्थित अधिकारियों ने क्लब के इस स्नेहपूर्ण एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम सौहार्द, सम्मान एवं भाईचारे के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->