लोकतंत्र सेनानी स्व. जगदीश यादव को मरणोपरांत गार्ड ऑफ ऑनर
ग्वालियर । राज्य शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लोकतंत्र सेनानी स्व. जगदीश यादव को मरणोपरांत गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। लोकतंत्र के प्रति उनके योगदान को नमन करते हुए जिला प्रशासन की ओर से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।