एलएनआईपीई में नई श्रम संहिताओं पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित


ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), ग्वालियर में आज नई श्रम संहिताओं (Labour Codes) एवं श्रम कानूनों से संबंधित प्रावधानों पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा लागू नई श्रम संहिताओं, कर्मचारियों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा तथा नियोक्ताओं की जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्री आशीष कुमार गुप्ता, लेबर एन्फोर्समेंट ऑफिसर एवं श्रम कानून विशेषज्ञ (Labour Enforcement Officer & Labour Law Expert) थे। उन्होंने नई श्रम संहिताओं के अंतर्गत वेतन संरचना, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, भविष्य निधि (पीएफ.), ग्रेच्युटी, नियुक्ति पत्र, वेतन पर्ची, कार्यस्थल पर सुरक्षा, महिलाओं के रात्रिकालीन कार्य, ओवरटाइम भुगतान तथा श्रमिकों के अन्य वैधानिक अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि नई श्रम संहिताओं का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों को सुदृढ़ करना, सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाना तथा श्रम कानूनों को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि श्रम कानूनों के दायरे में आने वाले संस्थानों एवं कर्मचारियों के लिए इन प्रावधानों का पालन अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. कल्पना शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचना आवश्यक है। ऐसी कार्यशालाएं कर्मचारियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ संस्थान में पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्य संस्कृति को भी प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने कहा कि एलएनआईपीई भारत सरकार के सभी लागू नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यशाला के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रम संहिताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका श्री आशीष कुमार गुप्ता ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी, संकाय सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी, संविदा एवं अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->