रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल का 37 व पदस्थापना समारोह रविवार 2 को



ग्वालियर 2 अगस्त रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा रोटरी वर्ष 2026 -27 के लिए 37 में पदस्थापना समारोह का भव्य आयोजन 2 अगस्त रविवार को रंग महल गार्डन के बॉल रूम में सायंकल 7:30 बजे से किया जाएगा, इस गरिमामय समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी को विधिवत पदभार ग्रहण कराया जाएगा तथा आगामी वर्ष की सेवा योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी, 
समझ में रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष रोटेरियन ओलायिंका  हकीम बाबालोला की विशेष उपस्थिति रहेगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी डिस्ट्रिक्ट 30 53 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन बृजमोहन अग्रवाल करेंगे, मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जैन उपस्थित रहेगी, वही पीजी रोटेरियन वीरेंद्र अग्रवाल इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में नए निर्वाचित पदाधिकारियो को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाएंगे, इस अवसर पर रोटेरियन के के अग्रवाल अध्यक्ष, रोटेरियन संजय सपरा मानद सचिव, एवं रोटेरियन मनोज गुप्ता कोषाध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का औपचारिक रूप से निर्वाहन प्रारंभ करेंगे, नई टीम वर्ष 2026 27 के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल सशक्ति करण, जल संरक्षण, तथा सामाजिक सेवा से जुड़े अनेक जनहित कारी प्रकल्पो को गति देने का संकल्प लेगी,

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->