समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक बृजेन्द्र तिवारी पंचतत्व में विलीन
ग्वालियर ।पूर्व छात्र नेता, समाजवादी संस्कारों से ओतप्रोत और भाजपा से पूर्व विधायक बृजेन्द्र तिवारी का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया। उनको श्रद्धांजलि देने शहर एवं ग्रामीणए अंचल के लोग सुबह से ही उनके निवास पर एकत्रित होने लगे। 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होकर लक्ष्मीगंज श्मशान घाट पर समाप्त हुई। हजारों लोगों ने अंतिम यात्रा में उनका साथ दियाए जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक एवं उनके अभिन्न भैया गजराज सिंह सिकरवारए पूर्व सांसद डा रामलखन सिंह, विवेकनारायण शेजवलकर, सांसद अशोक सिंहए विधायक , विधायक मोहन सिंह राठौड़,विधायक सतीश सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक लाखन सिंह,पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, केपी सिंह, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, महेंद्र यादव, अभय चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा गोविन्द सिंह, श्यामसुन्दर सिंह जादौन, राकेश शर्माए का जविन्दर सिंह, अभिमन्यु सिंह सेंगर, अरुण सिंह तोमर, रजनीश शर्मा, गुरुदत्त शर्मा,विजयकृष्ण योगी, राकेश नारायण दीक्षित, आदर्श मिश्रा, उमेश उप्पल, राजवीर सिंह राठौड़, मुन्नालाल गोयल, कमल माखिजानी , सतीश बोहरे, नीटू सिंह सिकरवार, तीतोरिया सिंह, कादिर ,राकेश शर्मा आदि थे।