पूर्व विधायक बृजेन्द्र तिवारी का निधन
ग्वालियर। भितरवार से भाजपा के विधायक रहे बृजेन्द्र तिवारी का आज शाम को निधन हो गया वह काफी दिनों से बीमार थे। उन्होंने आज अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।
बृजेन्द्र तिवारी समाजवादी आंदोलन से जुडे थे। उन्हें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व रेल मंत्री जार्ज फर्नांडीस सहित अन्य समाजवादी नेताओं का साथी माना जाता था। बृजेन्द्र तिवारी को युवा नेता के रूप् में खांटी माना जाता था। जीवाजी विश्वविद्यालय के चुनावों में उनके निवास पर युवकों की भीड लगी रहती थी। इनके पिता श्री विष्णूदत्त तिवारी भी जनता पार्टी के समय विधायक रहे थे। बृजेन्द्र तिवारी जीवाजी विश्वविद्यालय छात्रसंघ के संयोजक भी रहे थे । उन्हें विख्यात छात्र नेता के रूप में जाना जाता था।