गुरु पूर्णिमा महोत्सव में कथक की मनमोहक प्रस्तुति

उज्जैन। मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा उज्जैन में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना डॉ. छाया जैन ने अपनी शिष्याओं भाव्या जैन, गर्विता दत्ता एवं सृष्टि विश्वास के साथ भावपूर्ण एवं आकर्षक कथक नृत्य प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में तबले पर अब्दुल हनीफ खान, गायन पर सलमान खान तथा वायलिन पर अब्दुल हमीद खान ने उत्कृष्ट संगत प्रदान की।
प्रस्तुति का शुभारंभ पारंपरिक गुरु वंदना से किया गया, जिसने गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति गहन श्रद्धा एवं समर्पण का भाव अभिव्यक्त किया। इसके पश्चात कलाकारों ने तीनताल में तोड़े, टुकड़े तथा रायगढ़ घराने की मनोहारी बंदिशों की सशक्त प्रस्तुति देकर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज द्वारा रचित मनमोहक होरी की प्रस्तुति से हुआ, जिसने अपनी भावपूर्ण अभिव्यक्ति, सधी हुई लयकारी एवं उत्कृष्ट नृत्य शैली के माध्यम से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कला प्रेमियों ने कलाकारों की प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा दर्शकों ने देर तक तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->