पंजीयक अचलेश्वर न्यास की विसंगतियों को दूर करें, तभी चुनाव होंः सिंघल

ग्वालियर। श्री अचलेश्वर लोक न्यास के पूर्व न्यासी नरेन्द्र सिंघल ने पंजीयक महोदय लोक न्यास ग्वालियर को एक पत्र भेजकर श्री अचलेश्वर न्यास की पूर्व की विसंगतियों को सबसे पहले दूर कर न्यास के चुनाव संपन्न कराये जाने की मांग की है। जिससे न्यास में भविष्य में कोई विवाद नहीं हो सके।

पूर्व न्यासी नरेन्द्र सिंघल ने पंजीयक को भेजे पत्र में कहा है कि अचलेश्वर लोक न्यास की हितों की रक्षा किये जाने के उददेश्य को उच्च न्यायालय द्वारा  FA 54 /23 में पारित आदेश के तारतम्य में पंजीयक महोदय को उपरोक्त प्रकरण जिला न्यायालय के समक्ष प्रेषित करना है जिसमें प्रार्थी पंजीयक महोदय के संज्ञान में निम्न विंदुओं को ज्ञात कराना चाहता है। सिंघल ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के पालन से पूर्व न्यास के सुचारू रूप से संचालन के लिये निम्न विंदुओं का निराकरण किया जाना अति आवश्यक है , जिससे भविष्य में कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो सके।

सिंघल ने बताया कि न्यास की वोटर लिस्ट 2017 की है जिसे संशोधित किया जाना आवश्यक है क्योंकि उपरोक्त वोटर लिस्ट 9 वर्ष पुरानी है। उन्होंने कहा कि न्यास का सशक्त बायलाॅज बनाया जाये जिससे भविष्य में कोई विवाद उत्पन्न ना हो एवं न्यास के उचित संचालन हेतु ना ही किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न हो सके। न्यास में वर्तमान में लगभग 3400 से 4000 तक सदस्य है अतः उनके अनुपात में पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या में वृद्धि की जाये। न्यास में महिलाओं का कोटा निर्धारित किया जाना आवश्यक है। न्यास की सदस्यता शुल्क में उचित वृद्धि की जाये। वहीं जिला जज महोदय द्वारा 2005 में जो पद बनाये गये थे, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उनमें संशोधन अति आवश्यक है तथा पदों एवं कार्यकारिणी की संख्या में वृद्धि की जाये।

पूर्व न्यासी नरेन्द्र सिंघल ने पंजीयक से अनुरोध किया है कि न्यास के हित और सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते हुये उच्च न्यायालय के आदेश का पालन से पूर्व उपरोक्त विंदुओं का मूल अभिलेख के साथ निराकरण किया जाये।

 

 

 

 

posted by Admin
47

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->