दतिया से भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित, जनता भाजपा के साथ: पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह

दतिया। दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव अभियान का मोर्चा संभाले पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ क्षेत्र के महत्वपूर्ण कस्बे बहादुरपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर समर्थन और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने बहादुरपुर सहित अनेक ग्रामों में पहुंच कर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के साथ आने का आग्रह किया। 

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने बहादुरपुर में अपने संबोधन में कहा कि आशुतोष तिवारी प्रदेश के बड़े नेता हैं। उन्होंने संगठन में रहते हुए प्रदेश भर का काम देखा है और अनेक चुनाव अभियान संचालित किए हैं। सागर संभाग में चुनाव प्रभारी के रूप में उनके नेतृत्व में ही खुरई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 50 हजार वोटों से जीत मिली। पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि दतिया से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। चुनाव जीतने के बाद आशुतोष तिवारी सिर्फ विधायक भी नहीं रहेंगे बल्कि वे महत्वपूर्ण जिम्मेवारी के साथ दतिया का विकास करेंगे। उन्होंने बहादुरपुर क्षेत्र की जनता से कहा कि इस जीत में आपके क्षेत्र का हिस्सा भी बड़ा होना चाहिए ताकि उतने ही अधिकार से आशुतोष तिवारी जी का हाथ पकड़ कर यहां के विकास के काम कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि बहादुर पुर क्षेत्र की सड़कों के साथ सभी विकास के काम चुनाव के तुरन्त बाद आरंभ हो जाएंगे।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद ही प्रदेश का विकास संभव हुआ। उन्होंने कहा कि आपका वोट विकास के लिए हो यह आप सभी भलीभांति जानते हैं। इस बार आप वोट खराब नहीं करेंगे। आशुतोष जी भी सरकार में ताकतवर रहेंगे और दतिया का विकास सुनिश्चित करेंगे। पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह चुनाव इस क्षेत्र के विकास कीओ दिशा तय करेगा। आप सभी को छोटी-छोटी बातों से आगे सोच कर अपना फैसला लेना है और यहां से भाजपा की जीत का रिकार्ड बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। जो समय के साथ चलता है वही आगे बढ़ता है। आज समय भाजपा का है, देश का 75 प्रतिशत भू-भाग की जनता भाजपा के साथ है और हमें भी भाजपा के साथ ही चलना है। दतिया का विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव और आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। 

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं यह भरोसा भी आप सबको दिलाता हूँ। पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह जी हमारे अभिभावक है, वो मंच पर विराजमान हैं। मैं साधारण कार्यकर्ता बनकर के आपके बीच में आया हूं। हमेशा आपके मान-सम्मान और आपके सुख दुःख में हमेशा हाथ जोड़कर के आप सबके बीच खड़ा रहूंगा। आपके अपने जीवन में आने वाली कोई भी तकलीफ वो आपकी तकलीफ नहीं होगी, वो आपके इस बेटे इस भाई की तकलीफ होगी। उन्होंने कहा कि आपका आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिले, आपका आशीर्वाद मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव की सरकार को मिले और ये संदेश चला जाए की दतिया का मतदाता विकास के साथ है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ कि आगे आने वाले ढाई बरस में पिछले ढाई बरस का भी हिसाब किताब छोड़ते हुए उस विकास की भरपाई करूंगा।

जनसंपर्क के दौरान बहादुर पुर तथा अन्य स्थानों पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का आत्मीय स्वागत हुआ। जनसंपर्क में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता माधव सिंह दांगी, सुरेश कुमार दांगी, आशुतोष तिवारी, बलबीर सिंह दांगी, जीतू दांगी, गौरव पटेल, रेशू दांगी, पप्पू प्रधान, छोटेलाल शर्मा, मुकेश दांगी, प्रवेश दांगी, राजू दांगी, ईश्वर सिंह दांगी, अच्छे लाल दांगी, रामसेवक दांगी, सुगर सिंह दांगी, राजू शर्मा, लाल सिंह, बालवीर पहलवान, मानसिंह दांगी, भगवत दांगी, केपी दांगी, आशीष दांगी सहित अनेक गणमान्य जन, भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

posted by Admin
34

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->