वंचितों को अधिकार व सम्मान दिलाने के लिये जनप्रतिनिधि आगे आएं: डॉ. कैलाश जाटव

ग्वालियर ।  समाज के वंचित लोगों को अधिकार व सम्मान दिलाने के लिये जनप्रतिनिधि आगे आएं। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुँचाने में सहभागी बनें। यह बात मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुई बैठक के माध्यम से अनुसूचित जाति आयोग की ओर से जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए। 
आयोग के अध्यक्ष डॉ. जाटव ने कहा कि सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिये तमाम योजनायें संचालित हैं। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी निभायें। उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना, आचार विद्यासागर गौसेवा सम्मान योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया।  इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग ने एक – एक कर सभी जनप्रतिनिधियों के सुझाव लिए। आयोग के अध्यक्ष डॉ. जाटव ने जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जायेगा। साथ ही अच्छे सुझाव सरकार के ध्यान में लाए जायेंगे। बैठक में श्रीमती अपर्णा पाटिल, अनिल सांखला व बृजेश श्रीवास सहित महेश उमरैया व  संतोष गोडियाले, सहायक आयुक्त जनजाति कल्याण विवेक पाण्डेय मौजूद थे। 

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->