गौ सम्मान आव्हान अभियान,विशाल रैली एवं एवम् ज्ञापन,कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न


गौ माता के सम्मान एवं राष्ट्र माता घोषित करने के लिए 27 जुलाई को ओहदपुर माता का मंदिर अलकापुरी से गौ सेवकों एवं साधु संतों की एक विशाल रैली रामधुन एवं कीर्तन करते हुए जिलाधीश कार्यालय ग्वालियर तक जावेगी , जहां पर जिलाधीश महोदय को गो सम्मान रक्षा एवं राष्ट्र माता घोषित करने को लेकर एक ज्ञापन दिया जाएगा , इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक बैठक ओहदपुर माता के मंदिर में आयोजित की गई , जिसमें सभी को जिम्मेदारियां बांटी गई सुचारू रूप से रैली का संचालन , ट्रैफिक व्यवस्था साधु संतों के प्रवचन एवं भोजन प्रसादी रामधुन आदि व्यवस्था सुचारू रूप से हो इसको लेकर एक बैठक आयोजित की गई , बैठक की अध्यक्षता गौशाला लाल टिपारा के संत श्री ऋषभदेव आनंद जी महाराज ने की एवं संचालन महादेव विष्णु शर्मा ने किया , इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ.अनिल कुमार शर्मा मोहित जोशी संजय सेंगर मुकेश शर्मा सोमेश भदोरिया डॉ कन्हैया लाल शर्मा श्रीमती कांता शर्मा शशि सिंह प्रदीप शर्मा दिवाकर शर्मा विनय दीक्षित किशन नरवरिया गिर्राज कंसाना ब्रह्म दत्त पांडे शिवकुमार शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे, 

26 जुलाई सुबह 11:00 से 24 घंटे के ओहदपुर कार्यक्रम स्थल पर स्थित माता के मंदिर पर रामधुन भी प्रारंभ की गई 

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->