सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही भाजपा सरकाः हेमंत खण्डेलवाल

दतिया। भाजपा सभी समाज वर्ग को साथ लेकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए सभी समाजों की सहभागिता जरूरी है, इसलिए समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दें और दतिया में पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को अपना अमूल्य मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को दतिया उपचुनाव कार्यालय में परिहार समाज के प्रबुद्धजनों व समाज के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक को संबोधित करते हुये कहीं।  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन सभी समाज वर्गों के हितों, कल्याण, आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें समाज में मान-सम्मान दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर राष्ट्रवाद के मार्ग पर आगे बढ़ रही है। भाजपा सरकारों का मुख्य ध्येय केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ पहुंचाना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है, वहीं कांग्रेस पार्टी केवल तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करती है। गुटों में बटी कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो चुका है, जबकि भाजपा में लोकतंत्र और सर्वसमावेशी प्रतिनिधित्व सबसे मजबूत स्तंभ हैं। इस अवसर पर सांसद एवं दतिया चुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री व विधायक हरिशंकर खटीक, खंगार परिहार समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व डबरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कप्तान सिंह सहसारी, देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, सरदार सिंह परिहार, जयराम परिहार, धर्मेंद्र परिहार, मुकेश परिहार, गोविंद परिहार एवं सुनील परिहार उपस्थित रहे। 

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->