अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष डॉ. जाटव 27 व 28 को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ग्वालियर। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ग्वालियर प्रवास पर हैं। वे 27 व 28 जुलाई को ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डॉ. जाटव इस दौरान बैठकें लेकर अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिये संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा करेंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव 27 जुलाई को प्रातरू 10 बजे से छात्रावास का भ्रमण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत के सभागार में  जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इस चर्चा में क्षेत्रीय सांसद, विधायकगण, महापौर, पार्षदगण, विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष आमंत्रित किए गए हैं।  आयोग के अध्यक्ष 27 जुलाई को दोपहर 3 बजे से नगर निगम के बाल भवन सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें सामाजिक एवं धार्मिक बुद्धिजीवी नागरिक शामिल रहेंगे।  
डॉ. जाटव 28 जुलाई को प्रातः 10 बजे बरार धानुक समाज द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 01 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा एवं शासन द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिये संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम 4 बजे जिला पंचायत कार्यालय में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।  28 जुलाई को शाम 5 बजे नगर निगम आयुक्त कार्यालय में नगरीय निकाय की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव 29 जुलाई को प्रातः 10 बजे ग्वालियर से जबलपुर के लिये प्रस्थान करेंगे। 

posted by Admin
2

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->