मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 जुलाई को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जुलाई को अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह लगभग 4.20 बजे वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुँचेंगे और यहां से थोड़ी देर बाद हैलीकॉप्टर द्वारा दतिया के लिये प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया से रात्रि लगभग 11.15 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पहुँचेंगे और यहां से विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।