भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ग्वालियर एवं कैट ने बनाई एयरपोर्ट पर फलाइंग बुक्स लायब्रेरी
ग्वालियर। ग्वालियर एयरपोर्ट पर माननीय केन्द्रीय उडयन मंत्री की प्रेरणा से एयरपोर्ट डायरेक्टर लोकेश कुमार यादव के नेतृत्व में कैट ने फलाइंग बुक्स लायब्रेरी की स्थापना की है। आज केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को स्वामी दयानन्द द्वारा लिखित सत्यार्थ प्रकाश एवं अन्य पुस्तकें भेंटकर इस फलाइंग बुक्स लायब्रेरी की शुरूआत की गई।
कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, लायब्रेरी के प्रायोजक बकुल फाउण्डेशन एवं निश्का सेल्स के डायरेक्टर दीपेश अग्रवाल, कैट के संगठन मंत्री राजीव जैन, कैट के मीडिया प्रभारी हिमाशु छापरिया, कोर सदस्य प्रशांत आलोरिया ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया एवं उन्हें पुस्तकें भेंट की। भाारतीय विमानपत्र प्राधिकरण (एएआई) द्वारा एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिये पुस्तके पढने, पढकर वापस करने, पढकर गिफट करने, यात्रियों को शेयर करने के लिये यह योजना चालू की है जो कि पूर्णतया निशुल्क रहेगी। आप ग्वालियर एयरपोर्ट से अपनी मनपंसंद पुस्तक पढने हेतु ले जा सकते हैं और अगले किसी भी एयरपोर्ट पर बोक्स में छोड सकते हैं। अगर आप पुस्तक को ले जाना चाहे तो उन्हे वह पुस्तक निशुल्क रूप से गिफट के रूप में भी मिल सकती है। कैट के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल ने कहा कि यह अभिनव प्रयोग कैट द्वारा प्रारंभ किया गया है और आगे भी एयरपोर्ट पर यात्रियों को लाभ देने वाले कार्यक्रम कैट करेगा।