कांग्रेस विलुप्त होने की कगार पर है, भाजपा देश एवं युवाओं का भविष्य हैः भारत सिंह

दतिया। कांग्रेस पार्टी अब विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है। कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज है। देश और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उनका विकास कार्य है। भाजपा ने अब तक भी सभी वर्गों का एवं सभी समाजों का ध्यान रखा है तो आने वाले समय में भी भाजपा का संकल्प हर वर्ग की चिंता का है। भाजपा की सरकारों में हर वर्ग, हर समाज को उसका अधिकार मिला है। भाजपा ने प्रत्येक समाज को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। यह बात दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी एवं ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कही। 
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि दतिया विधानसभा क्षेत्र के विकास में कांग्रेस पार्टी और उनके विधायक हमेशा से रोड़ा बने। पहले कांग्रेस ने दतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता को झूठे प्रलोभन देकर उनसे वोट ले लिए और जब जीत गए तो उनके पास तक पहुंचना उचित नहीं समझा। कांग्रेस ने विकास के मामले में भी दतिया को बहुत पीछे धकेल दिया, लेकिन अब आने वाले ढाई वर्षों में दतिया के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी। भाजपा जो वादा करती है उसे हर हाल में निभाती भी है। उन्होंने सामाजिक संगठनों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के लोगों को यदि प्रतिनिधित्व मिलता है तो उन समाजों की भी पूछपरख होती है। भाजपा ने भी हर समाज को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। यह काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।  

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->