नये वाहनों से सीवर सफाई कार्य में तेजी आएगीः महापौर डा. सिकरवार

- निगम के स्वच्छता बेडे में जुडे 4 नए वाहन
ग्वालियर। नगर निगम ने शहर की स्वच्छता एवं सीवर सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से 4 वाहन खरीदे हैं। इनमें 2 सुपर सकर वाहन एवं 2 डंप टैंक शामिल है। इन वाहनों का महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने शुक्रवार को बाल भवन पर पूजन किया तथा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 
उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने 4,17,60,000 रूपये की लागत से 2 सुपर सकर वाहन एवं 2 डंप टैंक खरीदे गए हैं। इन वाहनों के आने से शहर की सीवर सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। पूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि इन वाहनों के आने से शहर की सीवर सफाई कार्य में तेजी आएगी। जिससे आमजनों को राहत मिलेगी। नगर निगम द्वारा खरीदे गए डंप टैंक वाहनों में प्रत्येक की क्षमता 10 हजार लीटर की है, इससे सीवर सफाई कार्य को करने में सुगमता होगी। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शिशिर श्रीवास्तव एवं कार्यशाला विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->