बारिश की हर बूंद को सहेजना जरूरीः पार्षद देवेंद्र राठौर
ग्वालियर। कैच द रेन 2026 अभियान के अंतर्गत नगर निगम एवं राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन सेनापति हनुमान मंदिर स्थित बावड़ी पर किया गया।
अमृत 2.0 योजना के तहत संचालित शैलो एक्विफर मैनेजमेंट परियोजना के अंतर्गत हाल ही में पुर्नजीवित की गई सेनापति हनुमान मंदिर स्थित ऐतिहासिक बावड़ी परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद देवंेद्र राठौर ने कहाकि वर्तमान समय जलवायु परिवर्तन का समय चल रहा है, ऐसे में बारिष कभी कम कभी ज्यादा हो रही है। जिसके चलते हमें बारिष की हर बूंद को सहेजना अति आवष्यक है। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने वर्षा जल संचयन के महत्व, भूजल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर एवं संस्थान स्तर पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाने की जरूरत है। इस अवसर पर उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग से होने वाले पर्यावरणीय, सामाजिक व आर्थिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में एनआईयूए नई दिल्ली की विशेषज्ञ टीम ने शैलो एक्वीफर मैनेजमेंट परियोजना के अपने अनुभवों को साझा करते हुए शहरी क्षेत्रों में भूजल पुनर्भरण और सामुदायिक भागीदारी की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री शिशिर श्रीवास्तव, वाटर वुमेन श्रीमती सावित्री उपस्थित रहे।