रागायन की मासिक संगीत सभा का आयोजन 26 को, शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां होंगी
ग्वालियर। शहर की प्रतिष्ठित सांगीतिक संस्था रागायन की मासिक संगीत सभा का आयोजन 26 जुलाई, रविवार को सायं 6:30 बजे से सिद्धपीठ श्री गंगादास जी की बड़ी शाला, लक्ष्मीबाई कॉलोनी, लश्कर में किया जा रहा है।
सभा की अध्यक्षता श्री पूरन बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामसेवक दास जी महाराज करेंगे।
कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत की विविध प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सभा का प्रारंभ श्री सुजल जैन के ज्ञान से होगा। इसके बॉस श्री श्रीकांत कुलकर्णी बांसुरी वादन की प्रस्तुति देंगे। सभा का समापन श्री अनुरन दास गुप्ता के खयाल गायन से होगा।
कलाकारों के साथ साज-संगत में श्री संजय राठौर, श्री पांडुरंग तैलंग तथा श्री विवेक जैन क्रमशः तबले और हारमोनियम पर सहयोग देंगे।
आयोजकों ने शहर के संगीत प्रेमियों एवं शास्त्रीय संगीत के रसिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।