पैरालीगल वॉलंटियर्स डिजिटल साक्षर बनकर साइबर अपराधों से बचाव में करें मददः ललित किशोर

ग्वालियर।पैरालीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से कोर्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम और साइबर सुरक्षा विषय पर जिला न्यायालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के पालन में आयोजित हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ललित किशोर ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पैरालीगल वॉलंटियर्स स्वयं को डिजिटली साक्षर बनाना चाहिए। इससे साइबर अपराधों से बचाव और जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने इस प्रशिक्षण को पीएलवी की दक्षता वृद्धि के लिए आवश्यक बताया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज) श्री नवीन शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रशांत पाण्डेय, रजिस्ट्रार जिला न्यायालय भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुष्पेन्द्र सिंह एवं जिला विधिक सहायता अधिकारीयोगेश बंसल और अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान जिला न्यायाधीश धीरेन्द्र सिंह परिहार ने कोर्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआईएस) पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री रोहित सिंह ने ई-कोर्ट मोबाइल ऐप और सिटी सर्विस पोर्टल-लाइव प्रैक्टिकल सेशन की कार्यप्रणाली समझाई। जिला न्यायाधीश श्री विवेक कुमार ने पैरालीगल वॉलंटियर्स को साइबर सुरक्षा, साइबर खतरों, फिशिंग, ओटीपी धोखाधड़ी, यूपीआई धोखाधड़ी, सोशल मीडिया स्कैम और मालवेयर सॉफ्टवेयर के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की। उन्होंने इंटरनेट के सही उपयोग, मजबूत पासवर्ड और डेटा गोपनीयता पर भी जोर दिया। साइबर अपराध होने पर रिपोर्टिंग के लिए संबंधित पोर्टल की जानकारी भी दी गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सक्षम नरूला ने डिजिटल डिलीवरी सिस्टम के तहत ई-फाइलिंग, ई-पे, ई-समंस, ई-कोर्ट सर्विस और केस स्टेटस कॉलिस्ट पर उपयोगी जानकारी साझा की। अंत में उपस्थित पीएलवी से फीडबैक लिया गया। इसके बाद सभी पैरालीगल वॉलंटियर्स को प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने किया।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->