मैं जीत के प्रति कृतज्ञ, हर समस्या के निराकरण की पहल करूंगाः अजय चोपड़ा

ग्वालियर। चेंबर आफ कामर्स में ग्रुप क्रमांक 1 बैंकिंग, बीमा, साहूकारी व्यवसाय में कार्यकारिणी सदस्य पद पर धमाकेदार जीत दर्ज करने वाले अजय चोपड़ा ने कहा है कि उनकी जीत उनके समूह के प्रत्येक सदस्य की जीत हैं। चोपड़ा ने कहा कि वह अपनी जीत को लेकर सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते है, आप सबने जो स्नेह दिया उसके प्रति वह सदैव आभारी रहेंगे।
चोपड़ा सोमवार को अपने मित्रों से मिलने आये, जहां उनका विनय अग्रवाल, संजय त्रिपाठी, अजय मिश्रा, अंकित सिंघल, शैलेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र पाठक ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक चेंबर सदस्य की आवाज बनेंगे और बैंकिंग, बीमा, साहूकारी व्यवसाय में आम व्यापारी को आने  वाली दिक्कतों को उठाने व उनके निराकरण में सक्रिय भूमिका अदा करेंगे। 

posted by Admin
147

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->