प्रवीण के बाजीगर प्रकाश और पवन अग्रवाल
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के स्वतंत्र उम्मीदवार डा. प्रवीण अग्रवाल की ऐतिहासिक जीत में वैसे तो हर चेंबर सदस्य का योगदान है, लेकिन जिन दो चेंबर के पूर्व पदाधिकारियों ने मेहनत की, वह काबिले तारीफ है। यह दोनों पूर्व पदाधिकारी पूर्व सहसचिव डा. प्रकाश अग्रवाल व पवन अग्रवाल हैं, जो डा. प्रवीण अग्रवाल के लिये हर कदम पर साथ रहे और उनके चुनाव की पूरी प्लानिंग की।
विशेष बात यह है कि यह दोनों व्हाईट हाउस से अलग अलग टर्म में चेंबर में सहसचिव का चुनाव जीते थे, लेकिन व्हाईट हाउस की वादाखिलाफी, गुटबाजी व साजिश का शिकार हो चुके हैं। इसी कारण डा. प्रवीण अग्रवाल के साथ जब व्हाईट हाउस ने साजिश शुरू की तो यह विरोध कर डा. प्रवीण अग्रवाल के साथ हो गये। इन्होंने पूरे चुनाव में डा. प्रवीण अग्रवाल का साथ नहीं छोड़ा और लगातार उनकी मदद को सुबह से लेकर देररात तक जमे रहते थे।
प्रवीण के पक्ष में माहौल बनाने वाले कुक्कू भी
संजीव अग्रवाल कुक्कू को वैसे भी चेंबर में बाल ठाकरे की संज्ञा दी जाती है। उन्होंने ही चेंबर में व्हाईट हाउस की साजिशों से डा. प्रवीण अग्रवाल को आगाह किया और चुनाव टालने को लेकर 116 सदस्यों का पत्र लगाकर चुनाव का माहौल सरकाया, जिससे व्हाईट हाउस की रणनीति जो पहले आक्रामक थी, वह डिफेंस में आ गई। वहीं डा. प्रवीण अग्रवाल शांत रहकर पूरा चुनावी माहौल अपने पक्ष में कर गये और विजयश्री भी प्राप्त की।