शिव शक्ति भजन मंडल के संस्थापक ब्रह्मलीन जगत राम जी चचड़ा गोजरे वाले के पुण्य स्मरण दिवस पर हुआ माता की चौकी का आयोजन

 *अपने गुरु के गाए हुए भजनों को बोलकर दी शिष्यों ने पुष्पांजलि*
          
ग्वालियर पंजाबी समाज के प्राचीन काल से चली आ रही शिव शक्ति भजन मंडल की संस्था जिसके संस्थापक महंत स्वर्गीय जगत राम जी चचढ़ा गोजरे वाले थे जो आज से 29 वर्ष पूर्व ब्रह्मलीन हो गए पंजाबी समाज के घरों में कोई भी खुशी का समय आता है तब अपने घर शिव शक्ति भजन मंडल द्वारा माता की चौकी एवं जगराते का आयोजन करवाते हैं आज महंत जी के पुन स्मरण दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके परिवार एवं उनके शिष्यों द्वारा हरिहर मंदिर आदर्श कॉलोनी में माता की चौकी का आयोजन किया किया और उनके द्वारा गाए हुए भजनों को गाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जिसमें सर्वप्रथम गणेश वंदना की तत्पश्चात माता के भजन मेरी माता दिया चुनरिया सतरंगिया, झूला झूलती भवानी, जमुना किनारे पर बंसी बजे,
कैसे द्वारा नंद के शिव जी ने नाद नचाया, गुरुदेव अपने दास पर इतनी कृपा कीजिए अपनी कृपा का हाथ मेरे सर पर रख दीजिए सहित कई भजन के साथ हनुमान जी और भैरव बाबा को भी याद कर माता की चौकी का समापन किया महंत जी के शिष्यों में उमेश बत्रा, घनश्याम टुटेजा,रघुवीर बत्रा जगदीश गुगनानी, धर्मेंद्र तलरेजा,सतीश रेवड़ी, हरीश चचढ़ा (नागपुर) लकी चचडा, कमल मिगलानी,हरिओम अरोड़ा, प्रवीण घई, बलवंत मदान,योगेश शर्मा,जवाहर सचदेवा,अनिलअनेजा, हरीश बत्रा,जगन्नाथ पाहवा,नरेश अरोड़ा, इंद्र बत्रा सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष परिवार सहित उपस्थित हुए

posted by Admin
84

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->