प्रांतीय प्रधान ने कार्यकर्ताओं को आसन, प्राणायाम का अभ्यास कराया
ग्वालियर। भारतीय योग संस्थान, मध्यप्रदेश प्रान्त के ग्वालियर दक्षिण के वैष्णवी नगर क्षेत्र के सनवैली केन्द्र पर प्रांतीय प्रधान एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण सिंह परिहार का आगमन हुआ। जिला प्रधान पवन गुप्ता ने उनका करतल ध्वनि से स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने बताया कि केन्द्र प्रमुख सुदीप नागर, उपकेंद्र प्रमुख सतनाम कौर, योग मंजरी विस्तारक हेमलता नागरानी, क्षेत्रीय विस्तारक जी एस छावड़ा, केआर टॉपरे एवं सप्तऋषि बृजमोहन गुप्ता ने योग आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रांतीय प्रधान ने कार्यकर्ताओं द्वारा आसन, प्राणायाम का अभ्यास कराते समय ध्यान रखने वाली छोटी छोटी बातों के लिए उचित मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा यदि आप सायंकालीन भोजन सूर्यास्त से पहले सायं 6 से07 के मध्य कर लें और एक घंटे का समय देकर संस्थान के केन्द्र पर आ जाएँ तो इससे आप अपने अनेकों शारीरिक वा मानसिक कष्टों से मुक्त हो सकते हैं। साधना में जिला संगठन मंत्री रेखा गुप्ता, क्षेत्रीय प्रधान प्रतिभा चौहान , क्षेत्रीय मंत्री विजय धाकड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।