लायंस क्लब ग्वालियर आरोहण की प्रथम कार्यकारिणी सभा सम्पन्न

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आरोहण की प्रथम कार्यकारिणी सभा का आयोजन अध्यक्ष लायन वंदना जाजू की अध्यक्षता में 25 नवीन सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों की सहमति से आगामी तीन माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
सभा में निर्णय लिया गया कि क्लब एक स्लम बस्ती गोद लेकर वर्षभर उस झोपड़पट्टी में रहने वाले गरीब बच्चों की देखभाल के लिए निशुल्क शिक्षा, पोषणयुक्त आहार, कपड़े एवं उत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेगा। इसके साथ ही क्लब द्वारा प्रत्येक माह सर्विस एक्टिविटी तथा वर्ष में एक फैलोशिप टूर का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं क्लब मेंटोर लायन नितिन मांगलिक ने सभा को संबोधित करते हुए नवीन सदस्यों को लायंस क्लब के महत्व से अवगत कराया और उन्हें सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एक्सटेंशन चेयरमेन लायन जे.एस. गुप्ता एवं रीजन चेयरपर्सन लायन सलिल गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि डिस्ट्रिक्ट 3233-E1 में वर्ष 2026-27 का यह प्रथम नवीन क्लब लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा खोला गया है जिसे हाल ही में चार्टर प्राप्त हुआ है। सभा में कोषाध्यक्ष लायन शिखा हसीजा, लायन संगीता जौहरी, लायन ममता अग्रवाल, लायन डॉ. ज्योति सिसोदिया, लायन सोनम सिंह, लायन प्रीति शर्मा, लायन रेखा सिंघल, लायन छवि आफले, लायन अर्चना जैन, लायन हिमांशी राव, लायन नीलम परिहार, लायन निधि कपूर, लायन लवली कौर, लायन मोहिता गोयल, पूनम पराशर, वंदना सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सचिव लायन दीपाली सक्सेना ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->