जरूरतमंद युवाओं को नौकरी दिलाने लगेगा रोजगार मेलाः कलेक्टर श्रीमती चौहान

ग्वालियर। जिले के अधिक से अधिक जरूरतमंद युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिये अगस्त माह में वृहद जिला स्तरीय रोजगार मेला लगाएं। रोजगार मेला के आयोजन से पहले कंपनियों से चर्चा करें और उन्हें रोजगार मेले में आमंत्रित करें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई जिला कौशल विकास समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए।  
सोमवार को हुई कौशल विकास समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने शासकीय संभागीय आईआईटी के प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की सभी सीटें भरने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा इसके लिये आईटीआई के प्राचार्य विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों से संपर्क करें और आईआईटी में कौशल उन्नयन प्रशिक्षण लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को भर्ती कराएं। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, उप संचालक कृषि एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को भी इसमें सहयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम में काम कर रहे सफाई मित्रों के इच्छुक बच्चों को भी आईटीआई पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिलाने पर बल दिया। 
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को आईटीआई के प्रति आकर्षित करने के लिये पूर्व के वर्षों में आईटीआई से प्रशिक्षित ऐसे युवाओं का सम्मेलन बुलाने के लिये कहा जिन्हें विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली है। उन्होंने कहा इस सम्मेलन में नौकरी प्राप्त युवाओं के अनुभव साझा किए जाएं, जिससे विद्यार्थी आईटीआई प्रशिक्षण के लिये आगे आएं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत मौजूद थे।

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->