सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के लिये आमजन को किया जागरूक
ग्वालियर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जोन-01, वार्ड-05, मानपुर फेस-1 में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत सोमवार को मानपुर स्थित प्रधानमंत्री आवास में नागरिकों को घर एवं आसपास के क्षेत्र की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, गीले एवं सूखे कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण करने, कचरा केवल डोर-टू-डोर संग्रहण वाहन को ही सौंपने तथा नालियों, खाली स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंकने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही होम कम्पोस्टिंग अपनाने एवं एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचने का संदेश भी दिया गया। जनजागरूकता अभियान में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।