मदाखलत अमले ने बिरला नगर में जर्जर दीवार हटाई


ग्वालियर। शहर में जीर्ण शीर्ण भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी करने के निर्देश अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने सिटी प्लानर को दिए हैं। जीर्ण शीर्ण भवनों पर कार्यवाही करते हुए वार्ड क्रमांक 16 बिरला नगर में जेसी मिल दीवार को तुड़वाया गया।
ग्वालियर में जीर्णशीर्ण एवं कच्चे मकानों के लिए बेहद खतरनाक है। इस बारिश के कारण जीर्णशीर्ण एवं कच्चे मकानों के गिरने से कोई जनहानि ना हो इस दृष्टि से अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने ऐसे भवनों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश सिटी प्लानर को दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि चिन्हित भवनों के मकान मालिकों को वैधानिक नोटिस जारी कर उनसे अति शीघ्र मरम्मत कार्य कराने अथवा भवन को खाली करने की कार्रवाई की जाए।

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->