यातायात में बाधक हाथ ठेले वालों को हटाया

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया
नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान के निर्देशन में मदाखलत अधिकारियों शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आरोग्यधाम हॉस्पिटल से यातायात में बाधक हाथ ठेला जप्त कर गुमटियों व हाथ ठेले वालों को हटाने की सख्त हिदायत दी गई कि द्वारा ठेला लगा पाया जाने पर जप्ती कार्यवाही की जाएगी तथा जप्त हाथ ठेले को मदाखलत कार्यालय पर जमा करवाया। इसके उपरांत मुरार सदर बाजार, अग्रसेन चैराहे से यातायात में बाधक हाथ ठेले वालों की क्रेट जप्त कर फुटपाथियों और दुकानदारों के सामान को हटवाया गया। कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह सिसोदिया व पूर्व दल उपस्थित रहा। 

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->