आबकारी दल ने स्कूलों के समीप की बस्तियों में किया निरीक्षण

ग्वालियर। शहर सहित सम्पूर्ण जिले में शराब के अवैध निर्माण, भण्डारण एवं विक्रय के खिलाफ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर अभियान बतौर कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में सोमवार को आबकारी विभाग के दल ने ग्वालियर शहर में खासतौर पर स्कूलों के समीप की बस्तियों में निरीक्षण अभियान चलाया।  
आबकारी विभाग के दल द्वारा शहर में जिन स्कूलों के समीप की बस्तियों में विशेष जांच की गई, उनमें ड्रीम इंडिया स्कूल, संस्कार वैली स्कूल, नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, नोबल माइंड इंटरनेशनल स्कूल, सांदीपनि पटेल स्कूल व आईटीएम यूनिवर्सिटी के नजदीक स्थित बस्तियां शामिल हैं। इसके अलावा आबकारी विभाग की टीम ने पटेल ढाबा सिरोल रोड सहित शहर की अन्य बस्तियों के संदिग्ध घरों में तलाशी ली। इस दौरान जहां-जहां शराब से संबंधित अवैध गतिविधियां पाई गईं उनसे संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->