नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पुलिस ने किया जन-जन को जागरूक

ग्वालियर। ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान के अन्तर्गत पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती, हॉटस्पॉट क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर वहां लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर नषे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर नषा मुक्ति संबंधी जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई और पम्पलेट वितरित की गई।
अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र महाराज बाड़ा में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों एवं नागरिकों के बीच विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी विनोद विनायक करके ने व्यापारियों एवं आमजन को बताया कि नशा व्यक्ति की कार्यक्षमता, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन एवं आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। जनकगंज पुलिस ने लक्ष्मीगंज मंडी में आमजन, व्यापारियों एवं श्रमिकों के बीच जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। बेलगढा पुलिस ने ग्राम पलायछा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती नवसीखियाँ हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई नशामुक्ति जागरूकता रैली से हुई। मुरार पुलिस ने एम.एल.बी. स्कूल मुरार में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्रीमती मैना पटेल ने कहा कि युवावस्था जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है और इसी समय लिए गए निर्णय भविष्य का निर्माण करते हैं।  इसी प्रकार हजीरा थाना पुलिस ने ग्वालियर सेंट्रल एकेडमी स्कूल गदाईपुरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक हरेन्द्र भदौरिया, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र एवं उमाकांत शर्मा ने लगभग 100 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।  

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->