चेम्बर चुनाव में व्यापारियों में दिखा उत्साह, बंपर वोटिंग हुई, अब मतगणना पर नजर

ग्वालियर। चेम्बर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में इस बार व्यापारियों में वोटिंग को लेकर उत्साह चरम पर दिखा। सुबह 8 बजे से शुरू हुये मतदान के लिये उससे पहले ही चेंबर सदस्य पहुंच गये थे। चुनाव अधिकारी अशोक विजयवर्गीय ने मतदान की व्यवस्था चाकचौबंद की थी। मतदान से एक रोज पहले उन्होंने कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान से भेंटकर सहयोग मांगा था। जिसके बाद देर सायं एसएसपी धर्मवीर सिंह ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं मतदान वाले दिन भी एसएसपी पूरे दिन जायजा लेते रहे। पुलिस की मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी थी।

शुक्रवार को चेंबर चुनाव के लिये सदस्यों ने अपने मतों का अधिकार किया। मतदान प्रातः 8 बजे से शुरू हो गया था, जो सायं 5 बजे तक चला। मतदान को लेकर चेंबर सदस्यों में भारी उत्साह दिखा। चुनावी समर में उतरे व्यापारी नेता अंत समय तक सदस्यों को लुभाते नजर आये। मतदान के लिये आ रहे चेंबर सदस्यों से हाथ जोड़कर प्रत्याशी आखिरी समय तक विनम्र आग्रह करते रहे। सुबह 8 से 9 बजे तक लगभग 8 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद मतदान में गति आई और 12 बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान हो गया था। इस समय तक 3450 वोटरों में से 1216 वोटर अपने मताधिकार उपयोग कर चुके थे। कुल मिलाकर सायं 5 बजे लगभग 93 प्रतिशत मतदान हुआ। 3450 वोटरों में से कुल 3189 वोटरों ने अपने मतों का उपयोग किया। मतदान के दौरान चेंबर सदस्य भी अपने समर्थित प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम बधाई देते दिखे। अब चेंबर का परिणाम देर रात आने की संभावना है। 

posted by Admin
188

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->