नशे के खिलाफ एमएलबी महाविद्यालय ने रैली निकाली

ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश अग्रवाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया और किताबों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।  
प्राशासनिक अधिकारी प्रो. रियाज अली ने बताया कि नशा केवल एक व्यक्ति की बुरी आदत नहीं है, बल्कि यह परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। प्रो. कुसुम भदौरिया ने कहा कि नशा एक गंभीर बीमारी है जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को नष्ट कर देती है। कार्यक्रम संयोजक प्रो. दीपक शर्मा ने कहा कि तनाव गलत संगत अनुवांशिकता और मानसिक तनाव इसके प्रमुख कारण है इसके निवारण हेतु युवाओं को सही मार्गदर्शन चिकित्सा और मजबूत पारिवारिक समर्थन की आवश्यकता है। डॉ कपिल कौरव ने बताया कि नशा किसी भी रूप में होकृशराब, तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, भांग, गांजा या अन्य मादक पदार्थ यह हमारे शरीर, मन और जीवन पर गहरा नकारात्मक प्रभाव डालता है। इस अवसर पर एक रैली भी निकाली गई जिसे एनसीसी अधिकारी डॉ कपिल कौरव, एनएसएस अधिकारी डॉ ज्योत्सना राजपूत और डॉ अनीता मेवाफरोश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->