निगमायुक्त का कड़ा रुख: काम में देरी और जल भराव पर सहायक यंत्रियों व क्षेत्राधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

ग्वालियर ।  निगम आयुक्त संघ प्रिय ने जनकार्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य मार्गों के निर्माण एवं जल भराव वाले स्थानों के निराकरण में लापरवाही करने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित क्षेत्र अधिकारियों, सहायक यंत्रियों एवं लिपिक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 
बैठक में मुख्य मार्गों के निर्माण की समीक्षा करते हुए प्रत्येक मार्ग वार प्रगति की जानकारी ली, जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण होने पर ऐसे सभी कार्यों को 25 जुलाई तक हर हाल में पूर्ण करें। समीक्षा के दौरान वार्ड 44 में दौलतगंज मुख्य मार्ग एवं गुब्बारा फाटक रोड सहित अन्य सड़कों के निर्माण कार्य में लापरवाही होने पर सहायक यंत्री श्री राकेष कुषवाह को नोटिस जारी करने के निर्देष दिए। इसके साथ ही अचलेष्वर चौराहे से सतसंग भवन वाली रोड एवं विजय नगर आमखो से आयुर्वेदिक कॉलेज वाली रोड के साथ ही जल भराव के स्थानों की मॉनिटरिंग में लापरवाही होने पर सहायक यंत्री श्री अजय शाक्यवार को नोटिस जारी करने निर्देष दिए। इसके साथ ही कमानी पुल से हनुमान चौराहा गांधी मार्केट तक रोड निर्माण में देरी पर मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने पर सहायक यंत्री बृजविहारी चंसोलिया को नोटिस जारी करने के निर्देष दिए। साथ ही मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना विकास एवं कायाकल्प योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में 50 लाख रूपये से ऊपर के विकास कार्यों की विधानसभा वार समीक्षा की तथा प्राथमिकता वाले सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
बैठक में जल भराव वाले स्थानों पर स्थाई निराकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी विधानसभा वार ली। समीक्षा के दौरान वार्ड 22 स्थित डीबी मॉल के पास एवं पेट्रोल पम्प के सामने जल भराव की समस्या के निराकरण में लापरवाही बरतने पर क्षेत्राधिकारी 10 सौरभ चौधरी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जोन-11 के क्षेत्र में भी जल भराव की समस्या के निराकरण में लापरवाही बरतने पर संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं जानकारी सही अपडेट नहीं करने पर संबंधित लिपिक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।  निगमायुक्त संघ प्रिय ने सभी क्षेत्र अधिकारियों एवं सहायक यंत्रियों को निर्देशित किया कि बारिष के दौरान सभी संबंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में जल भराव वाले स्थानों पर तत्काल पहुंचे और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। जिससे आम नागरिकों को परेशानी न हो। इसके साथ ही सभी क्षेत्र अधिकारियों से सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों के निराकरण को लेकर चर्चा की और एल-1 पर ही शिकायतों का निराकरण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->