मेरा वायदा मैं हमेशा आपके साथ रहूंगाः राकेश अग्रवाल रेडीमेड
ग्वालियर। क्रियेटिव हाउस से सहसचिव प्रत्याशी राकेश अग्रवाल रेडीमेड ने कहा है कि मैं व्यापारियों, चेंबर सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा, मैं किसी भी मुददे पर आपको पीठ नहीं दिखाउंगा यह मेरा वायदा हैं।
मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में सहसचिव प्रत्याशी राकेश अग्रवाल रेडीमेड ने गुरूवार को अपील जारी कर चेंबर सदस्यों से उनके पक्ष में मतदान का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतों का समर्थन चेंबर सदस्य मुझे दें, मैं विश्वास दिलाता हूं कि सदा आपके साथ खड़ा रहूंगा और आपकी कोई भी समस्या होने पर सबसे पहले आपके साथ रहूंगा।